राजबाला महला बनी असिस्टेंट प्रोफेसर
रघुवीर जोशी
मण्डावा (नवयत्न) । क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि नूआं की बेटी राजबाला महला ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। कप्तान शुभकरण महला ने जानकारी देते हुए बताया कि राजबाला महला, जो बजरंग लाल महला की पुत्री एवं राकेश कुमार बसेड़ा की पत्नी हैं, ने संस्कृत विषय में 28वीं रैंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।
राजबाला की इस सफलता से उनके पीहर एवं ससुराल दोनों परिवारों का नाम रोशन हुआ है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने पति राकेश कुमार, सास-ससुर, पूर्व एसीबी प्रमुख रामनिवास बसेरा, माता-पिता तथा भाई सुभाष महला (पूर्व अतिरिक्त निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा) को दिया।
वर्तमान में राजबाला महला राजमल राजकीय वरिष्ठ उच्च संस्कृत विद्यालय, धिरणिया बड़ा में हिंदी प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।