धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खाचरियावास बोले युवाओं के संघर्ष की जीत

निसं
जयपुर (नवयत्न) । पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के युवाओं के लंबे संघर्ष की जीत और केंद्र सरकार के घमंड की हार बताया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से हुए आंदोलन ने सरकार को झुकने पर मजबूर किया।
खाचरियावास ने कहा कि इस आंदोलन ने साबित किया कि धर्म और जाति से ऊपर उठकर देशभर के युवाओं ने शिक्षा और छात्र हितों के मुद्दे पर एकजुटता दिखाई। उन्होंने दावा किया कि इस संघर्ष में सोनम वांगचुक के लंबे अनशन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में शिक्षा के मुद्दे पर उठाई गई आवाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उन्होंने केंद्र सरकार से युवाओं को रोजगार, महंगाई से राहत और बेरोजगारी के समाधान पर गंभीरता से काम करने की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि होती है और शांतिपूर्ण जनसंघर्ष परिवर्तन का माध्यम बनता है।

You might also like