दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में नोजवानों ने दिया सांकेतिक धरना

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन में सरकार के दमन के ख़िलाफ़ तारानगर नौजवान साथियों ने अम्बेडकर सर्किल पर सांकेतिक धरना देकर उपवास रखा। उपवास पर कॉ विक्रम सोनी ,श्रवण गडाना, मनोज कसवां, योगेश वर्मा व नवीन बैठे । अम्बेडकर सर्किल पर सुबह 9 बजे नौजवान साथियों ने उपवास रखते हुए केन्द्र सरकार के ख़िलाफ़ शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा, मृतक बच्चों के परिवारों को मुआवजा देने व पेपर लीक के दोषियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने सहित माँगो पर नारे बाजी की । धरने पर किसान सभा के अध्यक्ष पूर्णाराम सरावग, कॉ निर्मल कुमार, अमरसिंह पुनिया, कॉ उमराव, रामजी लाल कुलड़िया, मांगीलाल डोटासरा, भूमि बीरमी, पूजा कुमारी, चिमनाराम, संदीप नेहरा, अमर सिंह, कॉ किसन शर्मा, नितेश उपाध्याय, जय सिंह कुकना, विमला कालवा, मानसिंह सैनी, कुंदन सैनी, दिनेश खंडेलवाल, साजिद टाक सहित अनेक नौजवान उपस्थित रहे। दोपहर बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा होने उपवास करने वालो को जूस व मिठाई खिलाकर उपवास तुड़वाया गया तथा मृतक बच्चों को श्रद्धाजलि दी गई।

You might also like