विद्यार्थियों को पढ़ाया शहरी स्वछता का पाठ
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को स्वच्छता ओर सीवरेज परियोजना की जानकारी दी। कैप रुडीप के असलम खान ने स्वच्छता औऱ सिवरेज परियोजना की जानकारी देते हुए बताया की आपके घर के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा । इसलिए सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक सहयोग देवे। एंव आपकी कॉलोनी मे अभी सीवरेज कनेक्शन किये जा रहे है तो आप भी कनेक्शन करवाये। उन्होंने सीवरेज के फायदों के साथ ही सीवरेज की कार्य प्रणाली को समझाया। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार के ठोस पदार्थ, खिलोने, कचरे औऱ प्लास्टिक बैग को सीवरेज मे ना डाले इससे सीवरेज अवरुद्ध हो जाता है रुकावट आती है । साथ ही वर्षा जल को भी इसमें प्रवाहित नहीं करें।और बताया कि उपचारित पानी का भी पुनः उपयोग किया जाता हैं। इससे नगर पालिका को आय होगी जो शहर के विकास में काम आएगी । साथ ही पर्यावरण स्वछता के फायदे बताये। प्रधानाचार्य इमरान खान ने कहा कि यह परियोजना शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देगी। इससे न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी व्यापक लाभ मिलेगा।