504 रोगियों का हुआ मोबाइल ओपीडी में इलाज

चिकित्सा विभाग की मोबाइल ओपीडी यूनिट सेवा से लाभान्वित हो रहे हैं रोगी

सीकर (जी एल सैनी )15 मई । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल ओपीडी यूनिट सेवा आमजन के लिए उपयोगी साबित हो रही है। इसके तहत शुक्रवार को जिले के 15 गांवों में शिविर लगाए और रोगियों का चिकित्सकों ने उपचार कर निशुल्क दवाइयां दी। मोबाइल ओपीडी यूनिट के माध्यम से लोगों को उनके गांव, ढाणी में ही चिकित्सकीय परामर्श, उपचार व निशुल्क दवा की सेवाएं उपलब्ध हो रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ अजय चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को जिले के 15 गांवों में लगाए शिविरों में 229 पुरूष, 211 महिलाएं और 64 बच्चों का मोबाइल ओपीडी यूनिट सेवा के तहत उपचार किया गया। इस दौरान 31 गर्भवती महिलाओं के भी स्वास्थ्य की जांच की गई। गांवों में लगे शिविर में 101 लोग खांसी से पीडित पाए गए। वहीं 4 बुखार, 15 मधूमेह और 17 हाइपर टेंशन की बीमारी से ग्रसित पाए गए। इन सभी रोगियों का उपचार कर निशुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई है। 133 रोगियों की जांच की गई।

सीएमएचओ डाॅ चौधरी ने बताया कि कोविड 19 संक्रमण और लॉकडाउन को देखते हुए जिन गांवो में चिकित्सा सेवाओं की पहुंच कम है। वहीं लाॅकडाउन के कारण आमजन अस्पताल नहीं पहुंच सकते हैं, उन गांवो में लोगों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से मोबाइल ओपीडी यूनिट वाहन सेवा शुरू की है। इसके तहत विभाग की एमएमवी व एमएमयू द्वारा आमजन को प्राथमिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई।

उन्होंने बताया कि दांता ब्लाॅक में गोरिया लगे शिविर में 62 रोगियों का उपचार किया गया। वहीं पिपराली ब्लाॅक के बनियों की ढाणी रानौली लगे शिविर में 48 रोगियों का उपचार किया गया। वहीं कूदन ब्लाॅक के आंतरी में शिविर में 27 और सब सेंटर मुकन्दपुरा में 29 रोगियों का उपचार किया गया।

सीएमएचओ डाॅ चौधरी ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ भाकरों की ढाणी में 34 तथा बजादान की ढाणी में लगे शिविर में 38 रोगियों का उपचार किया गया। नीमकाथाना ब्लाॅक के बिहर में लगे शिविर 18 और भैरू घाटी में लगे शिविर में 21 रोगियों का उपचार किया गया। वहीं फतेहपुर ब्लाॅक में बैजनाथ की ढाणी आंगनबाडी केंद्र में शिविर में 17 और मुख्य चैक ढाणी बैजनाथ की में लगे शिविर में 14 रोगियों का उपचार किया गया। खण्डेला ब्लाॅक के रामपुरा 59 और ढाणी सेप्थान में लगे शिविर में 32 रोगियों का उपचार किया गया। श्रीमाधोपुर ब्लाॅक के रींगस रेलवे स्टेशन पर लगे शिविर में 64 रोगियों का उपचार किया गया।

You might also like