बेटियों की शादी के लिए रखे लाखों के जेवरात नगदी चोरी

नंदलाल गौड़
लोसल (नवयत्न) । नगरपालिका क्षेत्र लोसल के वार्ड 8 में एक बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर में रखे लाखों रुपए सोने के जेवरात और नगदी रूपए पर हाथ साफ कर दिया। परिवार ने सालों से बेटियों की शादी के लिए एक एक रूपए मेहनत कर जोड़े थे लेकिन चोरी की वारदात होने से परिवार के अरमानों पर पानी फेर दिया है। पीड़ित रतनलाल सांसी ने लोसल पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है रिपोर्ट में बताया कि वह परिवार सहित दिल्ली में रहता है। वह 12 जुलाई को अपने घर आए थे उस समय पर घर में आलमारी के लाकर में दिल्ली से खरीदकर लाए गए जेवरात और नगदी रूपए रखकर गए थे ‌‌। यहां पर कोई नहीं रहता है इसके बाद से घर पर ताले लगे हुए थे। इसके बाद जब दिल्ली से लौटकर 31 जुलाई को घर पहुंचा तो वहां पर देखा कि घर के बाहर और अंदर ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी को सम्हालने पर सामने आया कि उसमें लड़कियों की शादी के लिए खरीदे गए 32 तोला सोने के जेवरात 15 तोला चांदी और 12 लाख 85 हजार रुपए नगद गायब मिले। घर में शादी के लिए जेवरात और नगदी रूपए रखे हुए थे। नवम्बर ग्यारह तारीख को दो लड़कियों की शादी भी तय कर रखी है।सूना मकान देखकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। घर पर कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा हुआ है । बड़ी बात तो यह है कि 12 जुलाई को घर पर सोने के जेवरात सहित लाखों रुपए रखे गए थे और जब 31 जुलाई को घर वापस लोटे तो गायब मिले।

You might also like