लायंस क्लब द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिवर का आयोजन
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । लायंस क्लब श्रीमाधोपुर द्वारा अपनी सामाजिक दायित्व को निभाते हुए रविवार को श्रीमाधोपुर में जयपुर हॉस्पिटल लाल कोठी जयपुर के सहयोग से ए- वन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्रीमाधोपुर में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श और शिविर का आयोजन किया गया । क्लब के सीताराम सैनी ने बताया कि से शिविर में बीपी, शुगर और ई सी जी की नि:शुल्क जांच की गई तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अधीर यादव और मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉक्टर आषिश गुप्ता द्वारा नि:शुल्क परामर्श दिया गया। इस मौके पर हॉस्पिटल एवम विद्यालय के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा । शिविर में क्लब के सीताराम सैनी, अनिल कुमार मारवाल, ललित कुमार सैनी, श्रीराम कुमावत, मनोज मालपनी, सागरमल सैनी, रमेश सैनी , विजय सैनी आदि ने सहयोग दिया।