आश्रम में प्रभुजनों को मिली चर्म रोग विशेषज्ञ की नि:शुल्क सेवा
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में अपना घर आश्रम में निवासरत प्रभुजनों के चर्म रोग संबंधी स्वास्थ्य परीक्षण , रोग निदान एवं उपचार हेतु बीकानेर के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण झाझड़िया ने स्व प्रेरणा से निःशुल्क सेवा प्रदान की । आश्रम के नर्सिंग प्रभारी अंकित प्रजापत ने बताया कि डॉ प्रवीण झाझड़िया आश्रम में समय दान हेतु पधारे और प्रभुजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चर्म रोग से पीड़ित प्रभुजनों का उपचार किया । डॉ. झाझडिया ने आश्रम व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि अस्वस्थ प्रभुजनों के स्वस्थ परीक्षण हेतु भविष्य में भी आवश्यकतानुसार शिविर आयोजित किए जाएंगे ।
इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप व्यास , हेमंत प्रजापत , कमला ड्रग्स के नवीन व्यास आदि उपस्थित थे । आश्रम परिवार की ओर से सचिव कुलदीप व्यास ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया ।