विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान को लेकर फोल्डर का विमोचन

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर राजकीय महाविद्यालय राजलदेसर के सामने सदस्यता अभियान के फोल्डर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वर्तमान में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर विशेष रूप से मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस बार अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जोड़ने और सदस्यता अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही महाविद्यालय के विद्यार्थियों तक संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष संदीप सैनी, विभाग संयोजक सुशील सैनी, नगर मंत्री राधिका सोनी, सुरेन्द्र सैनी, कुलदीप सैनी, जयप्रकाश प्रजापत, देवांशु सैनी, रामचन्द्र सैनी, कुलदीप भाटी, हरीश सुथार, करण सैनी, राहुल शेखावत, राहुल खटीक, किशन खटीक, राधिका सैनी, वंशिका पारीक, खुशबू तंवर, रौनक डीडवानीया, प्रियंका, आंशिक, कनिका सहित विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई तथा सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जुटने का आह्वान किया गया ।

You might also like