शिक्षकों व मेधावी छात्रों का सम्मान

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । भारत विकास परिषद ने गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन के तृतीय चरण में पीएम श्री राजकीय श्रीमती केशर देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को श्रेष्ठ प्रबंधन हेतु ऑफिस के लिए कृष्ण राधा मोमेंटो प्रदान किया ओर विद्यालय के 25 शिक्षकों को दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया साथ ही 8वीं और 10वीं की तीन तीन मेधावी छात्राओं को दुपट्टा पहना कर उन्हें पेंसिल बॉक्स देकर उनका उत्साह वर्धन किया प्रांतीय वित्त सचिव पुरूषोतम सोनी ने छात्राओं को परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी। परिषद सचिव सीए सुरेश जाजू ने कहा कि शिक्षक की भूमिका छात्र के व्यक्तिव को निखार कर उसमें राष्ट्रीय के प्रति निष्ठावान व चरित्र वान बनाने में बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं। प्रांतीय अंकेक्षक सीए नितेश माथुर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाल्मीकी बस्ती लाडनूं में गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित करते हुए परिषद की जानकारी दी। शाखा ने विद्यालय परिवार को उनके श्रेष्ठ प्रबंधन हेतु ऑफिस के लिए कृष्ण राधा मोमेंटो प्रदान किया विद्यालय के सभी 20 शिक्षक को दुपट्टा पहना कर सम्मान किया।

You might also like