प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत आवासों का बकाया भुगतान दिलाने की मांग
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा चूरू के जिला उपाध्यक्ष मनोज जोशी ने जिला कलेक्टर चूरू को पत्र भेजकर बांय गांव में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने मकानों का बकाया भुगतान दिलाने की मांग की है। जोशी ने पत्र में लिखा है कि ग्राम पंचायत बांय में पिछले छः महीनों से स्वीकृत आवास जो कुछ बनकर तैयार हो गए ओर कुछ बन रहे हैं उनका बकाया भुगतान अभी तक नहीं हुआ जिसके कारण लाभार्थी मानसिक ओर आर्थिक रूप से परेशान है। जोशी ने जिला कलेक्टर चूरू को पत्र भेजकर शीघ्र भुगतान दिलाने की मांग की है।