स्वतंत्रता दिवस पर्व की तैयारियां को लेकर बैठक आयोजित
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर्व मनाये जाने का कार्यक्रम निर्धारण व व्यवस्थाओं को लेकर वी.सी. हॉल, पंचायत समिति में उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय ध्वज, डोरी आदि की व्यवस्था व गढ़ परिसर स्थित कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज बांधने की व्यवस्था, स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सीयों मय टेंट मंच आदि,ध्वनि विस्तार यंत्रों की व्यवस्था
पेयजल व्यवस्था, स्टेडियम में चूना, लाईनिंग, समतलीकरण एवं बैरीकेटिंग, दर्शकों/बच्चों का नियन्त्रण,आमन्त्रण पत्र छपाई, आमन्त्रण पत्र वितरण व मिठाई वितरण व्यवस्था, छात्र – छात्राओं को लाने के लिए बस व्यवस्था करने सहित कई बिन्दुओं पर चर्चा कर सर्व सहमति से निर्णय लिया जाकर कार्यक्रम निर्धारण किया गया व व्यवस्थाएं सुनिश्चित ‘की गई। जगदीश प्रसाद व्यास, विकास अधिकारी, पंचायत समिति,मनीष कुमार तिवाड़ी, बीसीएमओ, संदीप व्यास, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी, किशनाराम, नायब तहसीलदार, श्रीमती सुशीला, सहा. अभियंता, सानिवि, डॉ. एस. के. त्यागी, आचार्य, राजकीय जालान महाविद्यालय, भवानी शंकर व्यास, अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका, गिरधारी लाल स्वामी, अति. ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी, दिलीप सोनी, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत समिति, सीमा सिहाग, प्रभारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जगदीश प्रसाद शर्मा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी तथा गणमान्यजन उपस्थित थे।