गुढ़ा उपखंड मुख्यालय विवाद, वकीलों का ऐलान, अदालतों का करेंगे बहिष्कार

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। जिला अभिभाषक संस्था झुंझुनूं की साधारण सभा बैठक में गुढ़ा तहसील के उपखंड मुख्यालय को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में कहा गया कि उपखंड मुख्यालय झुंझुनूं में यथावत रखा जाए और क्षेत्र की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक इस संबंध में कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं होता, तब तक अभिभाषक संस्था आंदोलन जारी रखेगी। इसके तहत विरोध स्वरूप धरना दिया जाएगा और समस्त न्यायालयों में वकील स्वैच्छिक रूप से उपस्थित नहीं होंगे। संस्था अध्यक्ष रतन मोरवाल एडवोकेट के नेतृत्व में संघर्ष समिति गठित की गई। समिति में मदन सिंह गिल, रणजीत सिंह, बिरजू सिंह शेखावत, सुभाष पूनिया, संदीप महला एवं विकास महरिया सहित कई अधिवक्ता शामिल हैं। सभी ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुटता दिखाई। अभिभाषक संस्था ने जिले के सभी वकीलों से आह्वान किया है कि वे एक दिन का कार्य स्थगन कर इस आंदोलन का समर्थन करें, ताकि प्रशासन पर प्रभावी दबाव बनाया जा सके।

You might also like