नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक
अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न)। आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी और आहोर विधायक शंकरलाल राजपुरोहित मौजूद रहे। श्रवण सिंह बगड़ी ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और घर-घर संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, विधायक धर्मपाल सिंह गुर्जर सहित जिलेभर के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।