जल बचाओ, पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ अभियान : 300 पौधे वितरित, 1100 पौधों का लक्ष्य पूर्ण

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए _”जल बचाओ, पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ”_समिति श्रीमाधोपुर ने गुरुवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
300 पर्यावरण मित्रों को सौंपी गई पौधों की जिम्मेदारी
अभियान के तहत समिति अध्यक्ष डॉ. माधोसिंह*एवं सचिव इंजीनियर प्रदीप धायल ने 300 छायादार, फलदार एवं फूलदार पौधों का वितरण किया। इनमें , नीम, आम, अमरूद, गुलमोहर सहित करीब 25 प्रजातियों के पौधे शामिल थे। प्रत्येक पौधे के साथ उसे लगाने वाले 300 पर्यावरण मित्रों को उसकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
प्रकृति के प्रति कृतज्ञता जरूरी”
इस अवसर पर वरिष्ठ लेखक- इतिहासकार तारा चंद ‘चीता’ ने कहा कि हमें प्रकृति माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए। अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके ही हम पर्यावरण को स्वच्छ और जीवन को सुरक्षित बना सकते हैं।
1100 पौधों का लक्ष्य हुआ पूरा
समिति अध्यक्ष डॉ. माधव सिंह ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा से ही प्राणी मात्र का जीवन सुखमय और सुरक्षित रह सकता है।
वहीं सचिव इंजी. प्रदीप धायल ने कहा कि प्रकृति हमारी अनमोल धरोहर है। प्रत्येक व्यक्ति को इसे शुद्ध रखने की नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा लिया गया 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य आज पूर्ण हो गया है।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रेमी राजू बागवान, तपेन्द्र शर्मा, शिव कुमार वर्मा, सागर मल दूधवाल, डॉ. मुकेश बल्डवाल, एडवोकेट गौरव खैरवा, राजेंद्र कसेरा, संतोष सोनी, दीनदयाल सतीजा, मुकेश व्यास, राजेश सैनी, देवेन्द्र शर्मा, मुकेश स्वामी, गिरीराज कयाल, रोहिताश यादव, उर्मिला चौरासिया सहित 11 महिला सिलाई प्रशिक्षणार्थियों और अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। समस्त कार्यक्रम का संचालन समिति द्वारा किया गया।

You might also like