साइबर ठग महिला चिकित्सक बन कर की 38 लाख की ठगी
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न) । चूरू मे साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ तारानगर के एक शख्स क़ो महिला चिकित्सक की फेसबुक पर आई फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना भारी पड़ गया, जहाँ साईबर ठग ने तारानगर के बनड़ा गांव निवासी व्यक्ति क़ो झांसे मे ले दिल्ली मे दंत चिकित्सालय में पार्टनरशिप के नाम पर 38 लाख की साईबर ठगी की वारदात क़ो अंजाम दे डाला.अब साईबर थाना पुलिस ने साईबर ठगी के इसी मामले मे कारवाई करते हुए यूपी के बाँदा निवासी पियूष सोनी क़ो गिरफ्तार किया है, जहाँ आरोपी पर अपना बैंक अकाउंट साईबर ठगो क़ो किराए पर देने का आरोप है। साईबर थानाधिकारी कमल कुमार ने बताया अपने साथ साईबर ठगी का एहसास होते ही 18 जून 2026 क़ो बनड़ा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह साईबर थाना चूरू पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।पीड़ित ने साईबर थाने मे दर्ज करवाएं मामले मे बताया की उसके पास महिला चिकित्सक के नाम से फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उसने स्वीकार करके बातचीत करना प्रारम्भ किया, पीड़ित का आरोप है की उक्त फेक अकाउंट से उसे दिल्ली मे महिला चिकित्सक ने दांतों के अस्पताल मे पार्टनरशिप का ऑफर दिया और उसी ऑफर के झांसे मे लेकर उससे विभिन्न बैंको के 16 अकाउंट मे 38 लाख रुपए की राशि डलवा ली। पीड़ित का आरोप है की पैसे भेजनें के बाद ज़ब बातचीत नहीं हुई तो उसे अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। साईबर थाना के कमल कुमार ने बताया लगातार अभियान चलाकर आमजन क़ो जागरूक किया जा रहा है और किसी भी सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर आए लुभावने ऑफर के झांसे मे ना आने की अपील की है ।
मास्टर माइंड अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर
साइबर थाना पुलिस ने बताया कि जीन 16 बैंक अकाउंट में पीड़ित ने जो राशि डाली वह अधिकतर बैंक खाता साईबर ठगो ने किराए पर ले रखें थे और लोग चंद पैसों और कमीशन के लालच में आकर अपने बैंक अकाउंट किराए पर दे देतें है यूपी के बांदा से गिरफ्तार पियूष सोनी पर भी साइबर ठगो क़ो अपना बैंक अकाउंट किराए पर देने का आरोप है।