भाजपा युवा नेता राठौड़ ने 69 राजकीय विद्यालयों को भेंट की आधुनिक शिक्षण सामग्री

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए भाजपा युवा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ ने तारानगर विधानसभा क्षेत्र के 69 राजकीय विद्यालयों को इंटरेक्टिव बोर्ड, प्रोजेक्टर तथा अन्य आवश्यक स्मार्ट शिक्षण सामग्री भेंट की है। सीबीईओ बबलेश शर्मा ने राठौड़ का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना, शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं रुचिकर बनाना तथा विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। इन संसाधनों के माध्यम से शिक्षक डिजिटल माध्यम से बेहतर शिक्षण कर सकेंगे, जिससे विद्यार्थियों की सीखने की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार होगा। भाजपा विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल क्षेत्र के विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी तथा डिजिटल शिक्षा को नई गति प्रदान करेगी। इस मौके पर एसीबीईओ प्रथम संजय कुमार शर्मा, एसीबीईओ द्वितीय राजवीर सिंह, अजीत राठौड़, आरपी भोजराज दाधीच, शीशपाल, संस्थाप्रधान रामनिवास बेनीवाल, बाबूलाल बुनकर, अमीन कँवर, मांगीलाल आसेरी, सरोज, लक्ष्मण सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, नोरंगलाल परिहार, बीरबहादुर सिंह राठौड़, श्रवण चारण, रजनीकांत शर्मा, राजेन्द्र, जगदीश प्रसाद गोस्वामी, युद्धवीर सिंह आदि मौजूद थे।

You might also like