महाविद्यालय में हुआ गुरू वंदन कार्यक्रम

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की स्थानीय श्री सेठ मोहनलाल जालान राजकीय महाविद्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले गुरु वंदन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के चुरू जिला अध्यक्ष प्रोफेसर दिनेश चारण का प्राचार्य डॉ के सी जोशी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया व डॉ जयप्रकाश का स्वागत प्रो परमेश्वर महर्षि एवं डॉ धनराज पांडिया ने माल्यार्पण कर किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता दिनेश चारण ने गुरु शिष्य संबंधों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की गुरु शिष्य संबंधों पर समसामयिक परिप्रेक्ष्य में बहुत ही ध्यान देने की जरूरत है। डॉ. जयप्रकाश बेरवाल ने गुरु की महिमा पर विस्तार से चर्चा की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ व महाविद्यालय इकाई के सचिव डॉक्टर सुशील त्यागी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में गुरु शिष्य के संबंधों को रेखांकित करते हुए गुरु के पद की संवेदनशीलता पर जोर दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय शिक्षकों के अलावा विद्यार्थी भी मौजूद थे।

You might also like