स्कूल जा रही छात्रा के निजी स्कूल की बस ने मारी टक्कर मामला दर्ज
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । जिले के रतनगढ़ मे स्कूल जा रही 16 वर्षीय छात्रा के एक निजी स्कूल की बस ने टक्कर मार दी, जिससे छात्रा घायल हो गई। घटना को लेकर छात्रा के 42 वर्षीय पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार ने शहर के वार्ड संख्या 43 स्थित शिवबाड़ी के पास रहने वाले 42 वर्षीय नेमीचंद ने रिपोर्ट दी है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री भूमिका राजकीय संचियालाल बैद बालिका स्कूल में अध्ययनरत है। पांच अगस्त की सुबह उसकी पुत्री स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एक निजी स्कूल की बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब स्कूल प्रशासन से बात की, तो उन्होंने घटना से पल्ला झाड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल प्यारेलाल कर रहे हैं।