केबिनेट मंत्री भंवरलाल मेघवाल के स्वास्थ्य को लेकर हवन का आयोजन
सालासर,(दिनेश स्वामी)16 मई। कस्बे में स्थित श्री बालाजी गौशाला संस्थान में शनिवार को कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के स्वास्थ्य को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा हवन का आयोजन किया गया। गौशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने बताया कि गौमाताओं के मध्य गौ हवन किया व गौवंश की पूजा अर्चना कर एक ट्रोली टमाटर गौवंश को खिलाये व गौवंश से प्रार्थना की गई कि मंत्री जल्द ही स्वस्थ होकर लौटे। तीन दिन पहले सुजानगढ़ विधायक व राजस्थान सरकार के आपदा मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसको लेकर उनके कार्यकर्ता उनके जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस अवसर पर सुजानगढ़ प्रधान गणेश ढाका, गोपालपुरा सरपंच सविता राठी, सत्यप्रकाश पुजारी, मुरलीधर पुजारी, पिथाराम प्रजापत, भागीरथ ढुकिया, बजरंग लाल प्रजापत, सौरभ ढाका, दिनेश पीपलवा, बेगाराम ढाका, नरेंद्र गुलेरिया उपस्थित थे।