दिव्यांग सेवा संस्थान की बैठक कल

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान की ओर से दिव्यांग कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर सोमवार 10 अगस्त को सुबह 10 बजे शहीद कर्णीराम रामदेव पार्क में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई का कार्य जानने वाले दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के आवेदन फॉर्म भरवाए जाएंगे। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। बैठक में आगामी पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय चुनावों में दिव्यांग वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पर भी चर्चा की जाएगी।

You might also like