झुंझुनूं में कल होगा गांधी जीवन दर्शन शिविर

सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को एक दिवसीय गांधी जीवन दर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय प्रतिनिधि राजेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक श्यामसुंदर जोशी शिरकत करेंगे। वहीं संस्थान के संयोजक धर्मवीर कटेवा कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और संपूर्ण आयोजन की व्यवस्था संभालेंगे। संयोजक धर्मवीर कटेवा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य वर्तमान संदर्भों में महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन, विचारों और सिद्धांतों को आमजन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के रचनात्मक कार्यों, सामाजिक समरसता तथा आज के दौर में गांधीवादी विचारों की प्रासंगिकता पर गहन चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम पीरूसिंह सर्किल स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट झुंझुनूं में आयोजित होगा।

You might also like