प्रभारी सचिव नवीन जैन व कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने स्कूली बच्चों को बांटे तिरंगे
अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न) । शहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत लॉयंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से तिरंगा वितरण कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में शनिवार को मोदी वर्ल्ड स्कूल विज्डम सिटी झुंझुनूं में जिले के प्रभारी सचिव नवीन जैन, कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, डीईओ सैकंडरी राजेंद्र खीचड़ के आतिथ्य में तिरंगा सम्मान मार्च आयोजित कर तिरंगों का वितरण किया गया। मोदी वर्ल्ड स्कूल विज्डम सिटी के चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी और निदेशक आकाश मोदी के सानिध्य में अतिथियों ने नन्हें-मुन्ने स्कूली बच्चों को तिरंगे झंडे वितरित किए। बच्चों के हाथों में फहराते तिरंगे और गूंजते वंदे मातरम के नारों से पूरा परिसर देशभक्ति के वातावरण से सराबोर हो गया। लॉयंस क्लब अध्यक्ष डॉ. डीएन तुलस्यान ने बताया कि 15 अगस्त तक जिला मुख्यालय पर 1100 तिरंगों का वितरण किया जाएगा। शनिवार को मुंबई प्रवासी सुरेश भगेरिया के आर्थिक सहयोग से तिरंगों का वितरण किया गया। इस मौके पर मोदी वर्ल्ड स्कूल विज्डम सिटी के छात्रावासी अधीक्षक कुरड़ाराम धींवा, प्रिंसिपल डॉ. रविशंकर शर्मा, डाइट से प्रमेंद्र कुल्हार, लॉयंस क्लब सचिव लॉयन रघुनाथप्रसाद पोद्दार, कोषाध्यक्ष भागीरथप्रसाद जांगिड़, उपाध्यक्ष लॉयन शिवकुमार जांगिड़, लॉयन गोपालकृष्ण गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक लॉयन मनोज सिंह टीकेएन व सदस्य लॉयन उमर कुरैशी मौजूद थे।