जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरण

सालासर,(दिनेश स्वामी)16 मई। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत गुड़ावड़ी के भांगीवाद गांव के कायमखानी समाज के लोगों द्वारा जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री किट उपलब्ध करवाए गए। आरिफ खान ने बताया कि लॉक डाउन के दौर में असहाय व जरूरतमंदों लोगों को राशन सामग्री का वितरण किया गया। समाज के युवाओं द्वारा इस संकट की घड़ी में जरूरतमंदों को राशन सामग्री पहुंचाने के लिए युवाओं ने एक अच्छी पहल की। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ ढुकिया ने कायमखानी समाज के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को आगे आकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए।

You might also like