पांच दिवसीय योग शिविर का समापन, 15 सह-योग शिक्षकों को मिले प्रमाण पत्र
संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। झुझार सिंह पार्क में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। शिविर में योग शिक्षक पवन कुमार ने साधकों को नियमित योगाभ्यास के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के महत्व की जानकारी दी गई। समापन समारोह में पतंजलि योग पीठ, हरिद्वार से प्राप्त प्रमाण पत्र 15 सह-योग शिक्षकों को प्रदान किए गए। प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, झुझार सिंह संस्थान के अध्यक्ष सुरेश जाखड़, प्रबंधक महेंद्र चौधरी एवं पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी पवन कुमार ने वितरित किए। कार्यक्रम में सम्पत बारूपाल, रामनिवास जिनोलिया, गोपाल राम सैनी, जागीरम सैनी, शीशराम नेहरा, राजेंद्र कुमावत, रामकुमार झाझडिय़ा, भागीरथ सोहू, मनीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मुकेश मुंड, डूंगर मल कुमावत, संदीप डिग्रवाल, हरिराम मीणा, रामदेव सिंह, ओमप्रकाश मीणा, मनीराम खालिया, सुभाष सोनी, जितेंद्र टीबड़ा, विनोद शर्मा, सुमित्रा खालिया, लता नेहरा, संतोष कंवर, सरिता देवी, इंदु देवी, पूनम देवी, शमीम बानो, मीनू अग्रवाल, सुमन कुल्हरी, रजनी बेनीवाल एवं प्रीति शर्मा सहित अनेक साधक मौजूद रहे। समापन अवसर पर लायन्स क्लब की ओर से योग साधकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।