कामिका एकादशी पर सुरभि गोशाला में गोसेवा, गोवंश को खिलाए अमरूद

निसं
बुगाला (नवयत्न)। श्रावण मास की कामिका एकादशी के अवसर पर रविवार को सुरभि गोशाला में गोसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि विकास बैंक झुंझुनूं के पूर्व चेयरमैन महेश कुमार ने परिवार सहित गोशाला पहुंचकर गोवंश को अमरूद खिलाए और धार्मिक पर्व पर गोसेवा का संदेश दिया। कैप्टन महेश बुगालिया ने बताया कि हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ के साथ जरूरतमंदों की सेवा और गोसेवा करने की परंपरा रही है। इसी भावना के तहत महेश कुमार परिवार के साथ गोशाला पहुंचे और गोवंश को अमरूद खिलाकर सेवा की। इस दौरान उन्होंने गोशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा गोवंश के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने गोशाला में संचालित सेवा गतिविधियों की सराहना की। गोशाला से जुड़े लोगों ने कहा कि धार्मिक पर्वों पर गोसेवा करने से समाज में जीवों के प्रति दया, करुणा और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है। गोशाला में समय-समय पर विभिन्न अवसरों पर गोवंश के लिए सेवा कार्य किए जाते हैं। इस अवसर पर मनोहर सिंह, कोषाध्यक्ष महेंद्र बुगालिया, महिपाल कुमावत, भगवान सिंह, महावीर बुगालिया, महेंद्र केडिया सहित अन्य गोसेवक मौजूद रहे।

You might also like