बुढिय़ा महादेव शिवलिंग पर रुद्राभिषेक, 384 ग्राम चांदी का सर्प चढ़ाया

निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। सावन मास के अवसर पर बिसाऊ के नगर सेठ बुढिय़ा महादेव मंदिर में रविवार को विशेष पूजा-अर्चना की गई। जोशी और मिश्रा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान शिवलिंग पर 384 ग्राम चांदी का सर्प भी भेंट किया गया। पंडित गोपाल लाटा और विनोद बालासरिया के आचार्यत्व में पंडित सुनील शास्त्री, पंडित विकास पातुसरिया, पंडित टीकूराम महर्षि और पंडित निखिल शर्मा ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक करवाया। पूजा में सीताराम व रामवल्लभ मिश्रा परिवार तथा कन्हैया व नंदलाल जोशी परिवार यजमान रहे।
रुद्राभिषेक के बाद चांदी से निर्मित सर्प शिवलिंग पर अर्पित किया गया। परिवार के लोगों ने बताया कि इससे पहले भी सीताराम और रामवल्लभ मिश्रा परिवार की ओर से बुढिय़ा महादेव के शिवलिंग को करीब सवा किलो चांदी के पात से सजाया जा चुका है।

You might also like