कोई भूखा न सोए” अभियान के तहत कच्ची बस्तियों में कराया भोजन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ ( नवयत्न) । रतनगढ़ में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट इकाई की ओर से ‘कोई भूखा न सोए’ अभियान के तहत कच्ची बस्तियों में रहने वाले भील समाज के बच्चों को भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ जरूरतमंद परिवारों को बिठाकर भोजन करवाया गया।
ट्रस्ट कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘कोई भूखा न सोए’ अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने के साथ उनमें अपनत्व और सामाजिक जुड़ाव की भावना को मजबूत करना है। ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर कच्ची बस्तियों एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच इस प्रकार के सेवा कार्य किए जाते है। इस अवसर पर प्रभारी गौ सेवक विजय कुमार नायक, कन्हैयालाल नायक, दीपक डीडवानिया, सूर्य प्रकाश चोटिया, रामकुमार नायक, कालूराम, बाबूलाल, ओम प्रकाश नायक, खुशी, नंदिनी सहित ट्रस्ट के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like