हनुमान प्रसाद पोद्दार भाईजी के नोहरे में नित्य संकीर्तन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़, में भक्ति रस के शिखर पुरुष व कल्याण के आदि सम्पादक हनुमान प्रसाद पोद्दार भाईजी के नोहरे में नित्य सायंकालीन संकीर्तन अनवरत जारी है। संयोजक पवन कुमार चोटिया बताया कि राधा माधव के नाम का जप, कीर्तन तथा भाईजी के पदों का गान नियमित रूप से किया जा रहा है।
इस अवसर पर वैद्य बालकृष्ण गोस्वामी ने कहा कि नित्य लीला लीन भाईजी भक्त होने के साथ -साथ स्वतंत्रता सेनानी, परोपकारी,सर्वजनहितैषी और साहित्यकार भी थे। कार्यक्रम में वैद्य धनाधीश गोस्वामी की आध्यात्मिक कविता का वाचन भी किया गया। कीर्तन में कृष्ण कुमार सराफ, प्रमोद कुमार शर्मा, रामकृष्ण चांडक, मदनलाल सोनी, रामगोपाल मुरारका, वर्षा चौधरी, शिल्पा भड़ेच, अंजु चौधरी, रेखा जालेवाल, मुकेश सोनी, ललित चौधरी, बालकृष्ण चांडक आदि ने भाग लिया।

You might also like