बगड़-सुलताना में कांग्रेस की चुनावी बैठकें होगी

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की ओर से बगड़ और सुलताना में बैठकें आयोजित की जाएंगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार होने वाली इन बैठकों में चुनावी तैयारियों, संगठन और स्थानीय मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी। बगड़ में 11 अगस्त को नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक दोपहर 1 बजे सामुदायिक भवन, पीरामल गेट के पास, वार्ड नंबर 10 में होगी। बैठक की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र कुमावत करेंगे। वहीं सुलताना में 12 अगस्त को कांग्रेस कमेटी सुलताना की बैठक सुबह 9: 30 बजे डूंगरसीदास के गेस्ट हाउस, मेन बस स्टैंड में होगी। बैठक की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवन गाडिया करेंगे।
बैठकों में झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे अमित ओला, विधानसभा प्रभारी इस्लाम खान सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से बैठक में शामिल होकर सुझाव देने की अपील की गई है।

You might also like