चोरी की बोलेरो नाकाबंदी में पकड़ी

निसं
जयपुर (नवयत्न) । कालवाड़ थाना पुलिस ने पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र से चोरी हुई बोलेरो कार बरामद कर आरोपी रोहित जाट (28) निवासी आथूनी ढाणी, हाथोज को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में संपत्ति संबंधी अपराधों में चालानशुदा बताया गया है। पुलिस अब उससे अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
डीसीपी जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि पीसीआर से सूचना मिली कि गणेश नगर स्थित दीप ब्लैक होटल के पास से सफेद रंग की बोलेरो चोरी हो गई है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध बोलेरो को रोककर चालक से दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसकी पहचान रोहित जाट के रूप में हुई। जांच में बोलेरो चोरी की होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर चोरी की बोलेरो को धारा 207 एमवी एक्ट में जब्त किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

You might also like