नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय, तारानगर में NCC, NSS एवं Rover-Ranger इकाइयों द्वारा “नशा मुक्त राजस्थान संकल्प माह” के अंतर्गत मंगलवार को नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. मूलचन्द द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाते हुए आमजन को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रो. कैलाश चन्द्र, डॉ. हंसराज परिहार, प्रो. मनोज कुमार, NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रो. योगिता, प्रो. गोगराज निठारवाल, रेंजर प्रभारी अंकिता चौधरी, प्रवीण दाधीच, आईना, रोशनी, नवीन इत्यादि मंहाविद्यालय के NCC, NSS एवं Rover-Ranger स्वयंसेवक तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

You might also like