नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । लायंस क्लब श्रीमाधोपुर, सहाय हॉस्पिटल, मोती डूंगरी, जयपुर एवं आई रिसर्च सेंटर समिति द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति ( अंधता ) निवारण जयपुर के सौजन्य से
12 अगस्त बुधवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीमाधोपुर में आयोजित
62 वें नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर में 84 मरीजों की आंखों की जांच की गई और 12 मरीज का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। शिविर में विशेष सहयोग दुर्गा प्रसाद गोयल उंझा गुजरात वालों का रहा । ऑपरेशन के लिए चयनित सभी मरीजों को क्लब ने फल एवं बिस्किट के पैकेट भी दिए। शिविर में श्रीमाधोपुर लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन सीताराम सैनी, सागरमल हलवाई, सागरमल सैनी, श्रीराम कुमावत, मुकेश बल्डवाल, अशोक कुमावत और हरिशंकर तिवारी ने सेवाएं दी।