भाजपा के संस्थापक सदस्य बसंतलाल मोरवाल की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। भारतीय जनता पार्टी के जिले के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय बसंतलाल मोरवाल की 8वीं पुण्यतिथि पर गांधी चौक स्थित टिबड़ेवाल हवेली में भाजपा एवं सर्व समाज की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र भांबू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों ने स्व. मोरवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि बसंतलाल मोरवाल जिले में भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। पार्टी के शुरुआती कठिन दौर में उन्होंने मेहनत और लगन के साथ कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अन्य पदाधिकारियों के साथ घर-घर जाकर भाजपा की विचारधारा, रीति-नीति और राष्ट्रवाद की भावना से लोगों को अवगत कराते थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश खाजपुरिया, विश्वंभर पूनिया, शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, उमाशंकर महमिया, विपुल छक्कड़, रामगोपाल महमिया, सुरेंद्र सिंह बड़ाऊ, संजय मोरवाल, अर्जुन वर्मा, वीरेंद्र साह, श्रीराम कुमावत, जाकिर चौहान, राजकुमार मोरवाल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्व. मोरवाल जिले में भाजपा की नींव की ईंट थे। उन्होंने जीवनभर पार्टी को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता महेश जिनगर ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में महेश बसातिया, पार्षद कुलदीप पूनिया, प्रमोद जानू, विजय कुमार सैनी, मुकेश पातुसरी, देवकीनंदन वर्मा, सौरभ सोनी, नरेंद्र सिंह शेखावत, सत्यनारायण हलकारा, कपिल सोनी, जेपी चौधरी, सुरेंद्र भांबू, विनोद गरवा, श्रवण कुमार सैनी, राजेंद्र ठठेरा, सुमेर कड़वासरा, संजय सैनी, विनोद जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने स्व. मोरवाल के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

You might also like