आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी कस्बे में गुरुवार को तिरंगा रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक कर राष्ट्रीय ध्वज के महत्व की जानकारी दी गई। कस्बे के रामकृष्ण मिशन में स्वामी विवेकानंद को पुष्प अर्पित कर पोलो ग्राउंड खेल मैदान से तिरंगा रैली का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने कि देश की स्वतंत्रता को लेकर केंद्र सरकार की ओर से हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर घोषित लोग काफी उत्साहित हैं। देश की प्रगति के लिए अनेक महापुरुषों व वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। शेखावाटी ने देश को सर्वाधिक सैनिक देने का गौरव हासिल किया है। जब भी देश की सुरक्षा की बात आती है तो हमारे जवान राष्ट्र के लिए कुर्बान हो जाते हैं। तिरंगा अभियान को लेकर प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आजादी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर युवा मंडल, स्वयं सेवी संस्था व अन्य संगठन लोगों को देश की आजादी के महत्व की जानकारी देते हुए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने तिरंगा वितरण अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है तथा देश की आजादी के लिए हमारे अनेक महापुरुषों ने अपने जीवन का बलिदान दिया था। देश की आजादी के महोत्सव को एक त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। देश की आजादी के बाद अस्तित्व में लाया कर राष्ट्रीय ध्वज का प्रत्येक रंग देशवासियों को एक नई प्रेरणा देता है, जिसे आज देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान तिरंगा रैली पोलो ग्राउंड से शुरू होकर मुख्य बाजार, अजीत अस्पताल, एसडीएम कोर्ट, मुख्य बस स्टैंड होते हुए राजा अजीत सिंह पार्क में पंहची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को तिरंगा वितरित कर इसे ससम्मान उपयोग करने व इसके महत्व का विस्तार से वर्णन किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष विजेश शाह, जिला मंत्री निखिल शर्मा, पूर्व सरपंच फतेहसिंह शेखावत, वीर सिंह, पार्षद नगेंद्र सिंह सोडा, डॉ सोमदत्त भगत, विद्याधर सैनी, डीएसपी राजेंद्र बुरड़क, बीसीएमओ डॉ हरीश यादव, रोहिताश गुर्जर, रजत शर्मा, सुभाष कसाणा, बबलू अवाना, ओमप्रकाश वर्मा, शशि सैनी, कैलाश स्वामी, राजवीर भरगड़, सतीश मान, अजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, दीपक राणा, रितू चौधरी, महेंद्र धायल, दिग्विजय सिंह जाखड़, प्रभू राजोता, सतीश खरडिया, दयाराम गुर्जर, थानाधिकारी बुद्धि प्रसाद, राजवीर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।