अग्रवाल समाज ने लॉक डाउन के अंतिम दिन तक वितरित कर दिए 21 हजार भोजन के पैकेट
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)17 मई। कोरोना महामारी के चलते पूरे देश भर में हुए लॉक डाउन में भामाशाह, सामाजिक संस्थाएं जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री वितरित करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लगाए गए तीसरे लॉक डाउन के अंतिम दिन तक कस्बे के अग्रवाल समाज ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए 21 हजार से भी अधिक भोजन के पैकेट बनाकर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए हैं। अग्रवाल समाज अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार तक लॉक डाउन के 43 दिन हो चुके हैं इस दौरान समाज के प्रतिनिधि व हर एक अग्रवाल समाज के व्यक्ति ने जरूरतमंद लोगों के लिए सहायता प्रदान की और समाज के हर व्यक्ति ने अपना योगदान देकर संस्था का मनोबल बनाए रखा है। समाज के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों के घर- घर जाकर भोजन के पैकेट वितरित किए और अग्रसेन भवन में भोजन सामग्री के पैकेट तैयार करने में अपना संपूर्ण योगदान दिया। संस्था अब कुछ दिन के लिए अल्पविराम चाहती है इसलिए राहत कार्य को विराम दिया जा रहा है। इस दौरान अग्रवाल समाज अंगरक्षक सुरेश कनोडिया, बुधराम गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मुकेश कुमार, राजकुमार हलवाई, विकास कुमार, नितेश कुमार, महेंद्र अचार वाला, गोपाल कांकरिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।