राजस्थान शिक्षक संघ के ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा की ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक सभाध्यक्ष रामचंद्र ऐचरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में तहसील अध्यक्ष भोजराज शर्मा एवं मंत्री मुरलीधर अजमेरिया ने एजेंडा प्रस्तुत किया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय संयुक्त मंत्री शुभकरण नैण, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सीगड़, जिला उपसभाध्यक्ष महेंद्र हुड्डा, उपाध्यक्ष भंवरलाल पूनिया, जिला प्रवक्ता महेंद्र शर्मा एवं रामाकिशन ज्यानी ने कहा कि शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर संगठन लगातार संघर्षरत है।स्थानांतरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त निदेशक चूरू से चल रही वार्ता तथा आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को तेज करने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सदस्यता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के साथ आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए शिक्षकों को लामबंद किया जाएगा। वहीं सीडीपीओ से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं मुद्दों पर वार्ता कर समाधान करवाने की रणनीति भी तय की गई। बैठक में संयोजक बजरंग बिस्सू, कार्यकारी अध्यक्ष बाबूलाल मुंदलिया, पन्नालाल जांघू, शंकरलाल मीणा, महेंद्र सिंह शेखावत, राजकुमार पड़गड़, उम्मेद कुम्हार, रामरतन सिंह, सुभाष बुहाना, वेदप्रकाश अग्रवाल एवं सतीश पुरोहित सहित ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।