सर्व सनातन समाज ने सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ सर्व सनातन समाज के प्रतिनिधियों द्वारा उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर संयुक्त संपत्तियों के गैर-कानूनी बेचान एवं रजिस्ट्रियों पर रोक लगाने तथा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार महर्षि ने बताया कि रतनगढ़ सहित प्रदेश के अनेक स्थानों पर संयुक्त संपत्तियों का कथित रूप से गैर-कानूनी ढंग से बेचान कर रजिस्ट्रियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल 2022 को के.सी. लक्ष्मण एवं के.सी. चन्द्रप्पा मामले (सिविल अपील संख्या 2582/2010) में सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्पष्ट किया गया था कि संयुक्त रूप से स्वामित्व वाली संपत्ति के बेचान के लिए सभी हिस्सेदारों की सहमति आवश्यक है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी किए जाने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष जगदेव सांखोलिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के साथ ही उसकी एक प्रति तहसीलदार विवेक चौधरी को भी प्रदान की। इस अवसर पर रामदेव चन्दनिया, राजेन्द्र प्रसाद चांदगोठिया, हरीराम कड़ेल, भंवरलाल टेलर, ओम प्रकाश जांगिड़, ओम मनोहर स्वामी, अशोक वर्मा, कैलाश आत्रेय, महेन्द्र शर्मा गार्ड, श्याम लाटा तथा विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री अरविन्द मिश्रा सहित विश्व हिन्दू परिषद, भारत विकास परिषद एवं विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं तथा सर्व सनातन समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।