संत रविदास जयंती पर पहुंची कलश यात्रा

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में महान समाज सुधारक एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले में निकाली जा रही कलश यात्रा के विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया।यात्रा के पहुंचने पर चूरू रोड स्थित पिंजरा पोल गौशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में कलश यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कलश पूजन कार्यक्रम में पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि, यात्रा के सह प्रभारी एवं भाजपा नेता राकेश जागिड, जिला उपाध्यक्ष संतोष तालनिया, विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा, जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, जिला मंत्री भारती मुद्गल, शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी, उपाध्यक्ष निरंजन रुंथला, महामंत्री दीपक मुरारका सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की।कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में समरसता, समानता और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

You might also like