1 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त जप्त, आरोपी को किया गिरफ्तार
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ व टीम द्वारा आज गांव कक्कू की रोही में नशे के खिलाफ कार्रवाई की गई जिसमे आरोपी आसाराम पुत्र भिंया राम जाति जाट निवासी राहड़ो की ढाणी कक्कू पुलिस थाना पांचू की ढाणी में बने पशुओं के छपरे से स्टील के डिब्बे में मिट्टी में दबाई हुई 310 ग्राम अफीम व पशुओं के ठाण में छिपाए हुए 1 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त जप्त किए हैं आरोपी आसाराम को गिरफ्तार कर लिया है अग्रिम अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम
ईश्वर प्रसाद थाना अधिकारी रामनिवास सहायक उप निरीक्षक श्रीमती उम्मेद सहायक उप निरीक्षक राणाराम हेड कांस्टेबल सुनील लीलाराम कांस्टेबल गणेशाराम कांस्टेबल ड्राइवर पुलिस थाना पांचू विशेष भूमिका रामनिवास सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना पांचू थे।