कोरोना वायरस होम्योपैथिक मेडिसिन डोज का वितरण कर मनायी शादी की सालगिरह

झुंझुनूं,(जय जांगिड़)17 मई। महावीर इंटरनेशनल झुंझुनूं की ओर से रविवार को कोरोना वायरस होम्योपैथिक मेडिसिन डोज का वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार प्रात: 10 बजे वार्ड नंबर 54 में कोरोना वायरस होम्योपैथिक मेडिसिन 1000 डोज तथा 1000 डोज ग्राम नुआं में सत्यदेव दड़िया की शादी की सालगिरह के उपलक्ष में वितरण की गई। दवाई वितरण कार्यक्रम वार्ड पार्षद चंद्र प्रकाश (लाडू) के सानिध्य में किया गया। होम्योपैथिक डॉक्टर वीर आरिफ मिर्जा के द्वारा दी गई यह दवा कोरोना वायरस बचाव, शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने का काम करेगी। वहीं जरूरतमंदों को मास्क भी वितरित किए गए।

संस्था अध्यक्ष डॉक्टर एसएन शुक्ला ने इस नेक कार्य के लिए वीर सत्यदेव दड़िया को बधाई दी। इस कार्यक्रम में जॉन चेयरमैन वीर श्यामसुंदर जालान, जॉन सचिव वीर पुष्कर दत्त जांगिड़, रीजनल डायरेक्टर वीर नितिन अग्रवाल, वीर डॉक्टर आरिफ मिर्जा, राजू सोनी, वीर महेश कुमार मुंड आदि उपस्थित थे

You might also like