झाबरमल टीबड़ेवाला आदर्श विद्या मंदिर में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न) । झाबरमल टीबड़ेवाला आदर्श विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ में ध्वजारोहण सीए लोकेश अग्रवाल ने किया, जिसके बाद पूरा परिसर भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
ध्वजारोहण के पश्चात् विद्यालय के भैया-बहिनों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों, नृत्यों और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया और खूब तालियां बटोरीं।
अतिथियों की उपस्थिति एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीए लोकेश अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दीनदयाल सैनी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय की स्थानीय समिति के कोषाध्यक्ष हरीश जगनानी तथा समिति सदस्य सुरेश कुमार सैनी की भी विशेष उपस्थिति रही।
समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, आचार्यवृंद तथा भैया-बहिन मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।