युवा विकास समिति हरिपुरा को जिला स्तरीय सम्मान से नवाजा
नंदलाल गौड़
लोसल (नवयत्न)। नगर पालिका क्षेत्र में स्थित हरिपुरा गांव की युवा विकास समिति को उनके सराहनीय कार्यों के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह सम्मान समिति को उनके द्वारा पिछले 8 वर्षों में शिक्षा, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविरएव सामाजिक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। समिति अध्यक्ष नुनाराम बाजिया मेने बताया की जिला स्तरीय समारोह में स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सांसद अमरा राम, धोद विधायक गोरधन वर्मा व जिला कलेक्टर आशीष मोदी द्वारा प्रदान किया गया! इससे पूर्व भी समिति वर्ष 2024 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपखण्ड स्तर पर व 2025 में शेखावाटी रत्न से सम्मानित हो चुकी है। जिला स्तर पर सम्मानित होने से समिति के सदस्यों, पदाधिकारियों व ग्रामवासियों में उत्साह का संचार हुआ है।