मां की स्मृति में लगाया वाटर कूलर, राहगीरों को मिलेगी राहत
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी के सेंट्रल मार्केट में समाजसेवी नासीर हुसैन ने अपनी मां स्व. जुबेदा बानो की स्मृति में राहगीरों और दुकानदारों के लिए वाटर कूलर लगवाया। इससे बाजार में आने-जाने वाले लोगों को गर्मी के मौसम में ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर नासीर हुसैन ने कहा कि उनकी मां स्व. जुबेदा बानो हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहती थीं। उन्हीं के बताए मार्ग पर चलते हुए राहगीरों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगवाया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनकी मां को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल भी देखने को मिली। समाजसेवी बबलू अवाना के बेटे विवेक अवाना, फैजान अली और राहुल अवाना ने एक साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। तीनों दोस्तों ने मिलकर आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। इस मौके पर राजकुमार जालंधरा, एडवोकेट प्रवीण शेखावत, रमेश पांडे, समाजसेवी बबलू अवाना, धुड़ाराम सैनी, आलोक मान, जीतू सोनी, विजयए गोलू, ललित, धुकलराम कुमावत, सिकंदर, धर्मा पहलवान, मोहम्मद, अनिल शर्मा, संतलाल, राजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।