निकाय व पंचायती राज चुनावों की तैयारी बैठक 19 को

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। निकाय व पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को भाजपा की बैठक 19 अगस्त बुधवार को सुबह 11 बजे होगी। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक जिला भाजपा कार्यालय में होगी। बैठक में जयपुर संभाग के चुनाव प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित, जिला संगठन प्रभारी वासुदेव चावला, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जिला सह संगठन प्रभारी रोशन सैनी मौजूद रहेंगे। जिला महामंत्री राजेश रोलन ने बताया कि बैठक में निकाय व पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में जिले के पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला पदाधिकारीए विधानसभा के प्रभारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, मोर्चों, प्रकोष्ठों व मंडलों के प्रभारी व पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि, मंडलों, मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व पदाधिकारी आदि भाग लेंगे।

You might also like