बैरड़ की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित

गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न)। तहसील के गांव मालकसर की गौशाला में अशोक बैरड़ की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 307 यूनिट रक्तदान किया। पुण्यतिथि के अवसर पर अशोक बैरड़ की स्मृति में उनके परिवार की ओर से बड़े भाई राजेंद्र बैरड़ एवं रणवीर बैरड़ ने मालकसर गोशाला में ट्रैक्टर एवं ट्रॉली भेंट की। ट्रैक्टर मिलने से गोशाला में गोवंश की सेवा, चारे की ढुलाई एवं साफ-सफाई जैसे कार्यों में काफी सुविधा मिलेगी। ट्रैक्टर-ट्रॉली मिलने पर गौशाला समिति एवं ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। गौशाला समिति के अध्यक्ष बैगराज सहित ग्रामवासियों ने इस नेक कार्य के लिए अशोक बैरड़ के परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गोशाला को ट्रैक्टर-ट्रॉली भेंट करना पुण्य कार्य है, जिससे गौवंश की सेवा में काफी सहयोग मिलेगा। उन्होंने कामना की कि गौमाता का आशीर्वाद सदैव अशोक बैरड़ के परिवार पर बना रहे। गौशाला समिति ने परिवारजनों द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

You might also like