भामाशाहों ने खुलकर दिया विद्यालय विकास में आर्थिक सहयोग

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। जमनाधर मोतीलाल सरावगी राउमावि तारानगर में उमंग और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। ध्वजारोहण प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा, निवर्तमान नगरपालिका चेयरमैन प्रियंका बानो, समाजसेवी जमरदीन तेली, समाजसेवी हरीसिंह बेनीवाल व भामाशाह हरीराम मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्रों को शिक्षा अलंकरण व प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समाजसेवी हरीराम मिश्रा द्वारा विद्यालय का मुख्य द्वार, भामाशाह अनिल बोथरा द्वारा सत्तर हजार रुपये की लागत राशि से 50 सिंगल सिटेड फर्नीचर निर्माण, समाजसेवी जमरदीन तेली द्वारा इक्यावन हजार रुपये की राशि से सीसीटीवी कैमरा लगवाने, शिक्षाविद मनोज कुमार खत्री द्वारा विद्यार्थियों के 30 सैट ड्यूल फर्नीचर बनवाने, सीताराम सोलंकी द्वारा 50 सैट सिंगल सिटेड फर्नीचर बनवाने, हरीसिंह बेनीवाल द्वारा इक्यावन हजार रुपये, संतलाल टाक द्वारा इकतीस हजार रुपये, राजेंद्र पिलानिया द्वारा इक्कीस हजार रुपये विद्यालय विकास में अनुदान देने, सुनील कस्वां, नरेंद्र शर्मा व संजय शर्मा शर्मा के सामाजिक समूह द्वारा विद्यार्थियों को 100 स्कूल बैग प्रदान करने पर भामाशाह अलंकरण व प्रशस्ति-पत्र भेंट कर विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मान किया गया। विद्यालय के अध्यापक वीर बहादुर सिंह राठौड़ ने वर्तमान सत्र की शैक्षणिक उपलब्धियों के बारे में बताया। प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा द्वारा विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा विद्यालय की भौतिक व शैक्षिक उपलब्धियों व आवश्यकताओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन हवासिंह मोगा द्वारा किया गया।

You might also like