सामाजिक न्याय मंत्री की सलामती के लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)17 मई। सुजानगढ़ विधायक और प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के स्वस्थ होने को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुआओं, प्रार्थना का दौर जारी है। हर किसी को भगवान से अरदास है कि मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल जल्द से जल्द स्वस्थ होकर जनता के बीच लौटें।

इसी क्रम में शहर की आत्माराम बगीची में सभापति सिकंदर अली खिलजी, उप सभापति बाबूलाल कुलदीप, ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस के अध्यक्ष बजरंग सैन सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गायों को लापसी खिलाई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता जब्बार भूट्टा, देहात कांग्रेस अध्यक्ष विद्याधर बेनीवाल, धर्मेन्द्र कीलका, संजय आर्य, मदनलाल सोनी, रामनारायण प्रजापत, रामावतार शर्मा, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मुकुल मिश्रा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर जरूरतमदों को राशन वितरण भी किया गया और भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। वहीं सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया।

दूसरी ओर गोपालपुरा गांव की सरपंच सविता राठी द्वारा भी श्री डूंगर बालाजी धाम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन करवाकर बालाजी से मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल की सलामती के लिए प्रार्थना की गई। इसी प्रकार मस्जिदों में भी दुआएं की गई।

You might also like