सीवरेज कनेक्शन के लाभ एवं टीकाकरण का महत्व बताया

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। स्थानीय वार्ड संख्या 18 आंगनबाड़ी केन्द्र में महिला समूह बैठक आयोजित कर आरयूआईडीपी के जन सहभागिता इकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ द्वारा घरेलू सीवरेज कनेक्शन के लाभ एवं उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सीवरेज परियोजना सम्बंधित किसी प्रकार की परेशानी हो तो टोल फ्री नम्बर पर सम्पर्क कर अपनी समस्या का समाधान कराए व स्नानघर के जाली अवश्य लगाकर रखे। प्लास्टिक थैलियों का प्रयोग कर नालियों में न बहाए कचरे वाली गाड़ी में ही डाले। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभा ने आंगनबाड़ी कार्य के बारे में जानकारी देते हुए पोषहार के बारे में बताया व बच्चों को कुरकुरे, नमकीन के सेवन न कराने की सलाह दी गई। एएनएम कमला दीदी ने टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी व गर्भावस्था में गर्भवती महिलाओं किस प्रकार देखभाल करे इस विषय के बारे में बताया गया। बैठक का संचालन आंगनवाड़ी साहियका पूनम ने किया।

You might also like