बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर दी बधाई

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। राजस्थान बार काउंसिल चुनाव 2026 में वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश खाण्डल के निर्वाचित होने के अवसर पर अधिवक्ता आशुतोष पुरोहित के सौजन्य से न्यायालय परिसर में उपस्थित अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर बार अध्यक्ष प्रमोद इन्दौरिया, वरिष्ठ अधिवक्ता माणक चन्द जोशी, राजकुमार चोटिया, निर्मल भुढाढरा, बार सचिव आशुतोष पुरोहित, अनिल सोनी, नितिन सोनी ने सतीश खाण्डल के बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर खुशी प्रकट की और रतनगढ़ बार की ओर से बधाई दी। रतनगढ़ अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल भुढाढरा ने विश्वास व्यक्त किया कि स्थानीय बार की ज्वलंत समस्याओं को बार काउंसिल सदस्य सतीश खाण्डल के माध्यम से उचित मंच पर उठाई जाकर समाधान का प्रयास किया जायेगा।

You might also like